सांपला। विकसित हो रहे कस्बे के अलावा ग्रामीण एरिया में जमीनों का कलेक्टर रेट वीरवार से बढ़ गया है। इनमें कस्बे के साथ लगते काफी गांव शामिल हैं। एक एकड़ जमीन का कलेक्टर रेट 23 लाख रुपये से बढ़कर 25 लाख रुपये तक पहुंच गया है।
वहीं, शहर में कुछ एक एरिया को छोड़कर ज्यादातर जगह 10 से 20 प्रतशित की बढ़ोतरी हुई है। एक एकड़ कृषि भूमि के 8 तो कहीं 6 प्रतिशत तक के कलेक्टर रेट बढ़ाए गए हैं।
नेशनल हाईवे के साथ लगती जो जमीन 1.20 करोड़ रुपये थी, अब वह 1.40 करोड़ रुपये हो गई है। रिहायशी जमीनों के दाम भी 6,000 रुपये से बढ़कर 6,600 रुपये तक बढ़ गए हैं।