फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड ने ठिठुराया, टंकी के पानी से हाथ धोना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शीतलहर के कारण ठंड ठिठुराने लगी है। शून्य की ओर लुढ़के तापमान से हालात ऐसे बन गए हैं कि छत पर रखी टंकी के पानी से हाथ धोना तक मुश्किल हो गया है। फिलहाल तीन दिन इस हाड़ कंपाऊं ठंड से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में रविवार को न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। फिलहाल दो-तीन दिन न्यूनतम तापमान की यही स्थिति बने रहे की संभावना है। एचएयू के कृषि एवं मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खिचड़ ने बताया कि पश्चिमी उत्तर पश्चिमी शीतलहर के कारण ठंडक बनी हुई है। ठंडी हवाएं दिन का नहीं रात का तापमान गिराने की वजह बनी हुई है। फिलहाल बारिश होने तक यही स्थिति बनी रहेगी। तापमान कम होने के कारण हलकी ओस व धुंध छाई रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें