फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा जांच के लिए लैब भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले के चमारिया गांव के नजदीक फार्म हाउस में 15 साल की किशोरी की मौत का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी नहीं खुल सका। पुलिस ने विसरा जांच के लिए मधुबन लैब में भेजा है। रिपोर्ट आने तक पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए इंतजार करेगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से यूपी के अलीगढ़ निवासी युवती की मां ने बयान दिया था कि उनके पति 18 साल से फार्म हाउस मालिक के पास काम करते हैं। तीन साल से रोहतक में चमारिया गांव के पास फार्महाउस पर रहते हैं। रविवार दोपहर बेटी का शव फंदे से लटका मिला। तुरंत नीचे उतारा लेकिन उस समय तक बेटी दम तोड़ चुकी थी।
मां ने जहां आत्महत्या बताया जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। मंगलवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया जा सका। डॉक्टरों ने लिखा है कि केमिकल जांच के बाद फाइनल रिपोर्ट दी जा सकती है। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि विसरा जांच के लिए भेज दिया है। केमिकल जांच रिपोर्ट मिलने पर ही अब मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें