जींद रोड पर पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी में कैद संदिग्ध कार चालक। विज्ञप्ति
रोहतक। शहर के जींद रोड पर कार सवार दो युवक पेट्रोल पंप पर 28 हजार 980 रुपये का पेट्रोल व डीजल भरवाकर फरार हो गए। चार दिन पहले गोहाना रोड पर जसिया के पास पंप पर वारदात हुई थी। पंप के मैनेजर ने सिटी थाने में केस दर्ज करवाया है।
पुलिस के मुताबिक हिसार निवासी बलवान सिंह ने दी शिकायत में बताया कि जींद रोड स्थित डीपीएस स्कूल के नजदीक पेट्रोल पंप पर मैनेजर है। 12 फरवरी को शाम छह बजकर 17 मिनट पर एक सफेद रंग की कार आकर रुकी। कार सवार दो युवकों ने छह कैन के अंदर 28 हजार 980 रुपये का पेट्रोल व डीजल भरवा लिया। इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट करने की बात कहकर कार में बैठकर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।