रोहतक। शहर के सेक्टर एक में दिनदहाड़े बाइक सवार मायके आई युवती की सोने की चेन तोड़कर ले गया। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक युवती संगीता ने दी शिकायत में बताया कि वह दोपहर सेक्टर एक मार्केट में खरीदारी करने गई थी। करीब दो बजे जब मार्केट से घर पैदल जा रही थी। तभी बाइक पर काले रंग का हेलमेट लगाकर एक बाइक सवार आया और झपटा मारकर उसकी सोने की चेन तोड़ ली। उसने चेन वापस छीनने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी उसे धक्का देकर चेन लेकर फरार हो गया।
चौकी प्रभारी सेक्टर एक पुलिस चौकी एसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। नजदीक के मकानों में सीसीटीवी कैमरा लगा है, लेकिन सोमवार को ताला बंद होने के कारण फुटेज नहीं मिल सकी। मंगलवार को दोबारा पुलिस फुटेज लेने का प्रयास करेगी।