रोहतक। काहनौर गांव में प्लाॅट को लेकर हुए झगड़े में कार्रवाई न होने पर सोमवार को ग्रामीण एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया से मिले और कलानौर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। एसपी ने मामले की जांच एएसपी प्रतीक अग्रवाल को सौंपी है।
काहनौर निवासी महाबीर सिंह ने एसपी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि मकान के सामने तीन कैनाल जमीन का विवाद है। सात फरवरी को वह घर पर था। तभी सात-आठ गाड़ियों में 30-35 युवक आए।
विज्ञापन
एक युवक लाइसेंसी बंदूक लिए हुए था। बोला यह प्लाॅट उसने ले लिया है। हवाई फायर किया। मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। इसके बाद आरोपी चार गाड़ियां छोड़कर भाग गए। आरोप है कि पुलिस को सीसीटीवी देने पर भी पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकी।
प्लाॅट के लेनदेन का विवाद है। किसी तरह की गोली नहीं चली। दोनों पक्षों को जांच के लिए थाने में बुलाया था लेकिन शिकायतकर्ता नहीं आए। पुलिस पर कार्रवाई न करने के बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं। वह जांच के लिए तैयार हैं।
- इंस्पेक्टर सतपाल, प्रभारी थाना कलानौर