रोहतक। देवव्रत हत्याकांड में सदर थाना पुलिस ने पांच हजार के इनामी आरोपी बिजेंद्र निवासी बजाना कलां, सोनीपत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी ने बताया कि उसने देवव्रत पर लोहे की पाइप से हमला किया था।
सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 17 मार्च को टिटौली निवासी देवव्रत के बयान पर हमले का केस दर्ज किया गया था। इलाज के दौरान देवव्रत की मौत हो गई थी। 29 जुलाई को पुलिस ने फरार चल रहे पांच हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हत्या से दो साल पहले होली के दिन सुरेंद्र और उसके भाई देवेंद्र उर्फ काला का देवव्रत के साथ कहासुनी हुई थी। इसकी रंजिश रखते हुए सुरेंद्र, देवेंद्र व अन्य युवकों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।