फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जियो फेसिंग के विरोध में 4 अगस्त को काम बंद करेंगे स्वास्थ्य कर्मी

Thu, 31 Jul 2025 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जियो फेसिंग उपस्थित के विरोध में स्वास्थ्य कर्मी काम बंद कर सिविल सर्जन कार्यालय 4 अगस्त को पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के राज्य महासचिव सहदेव आर्य सांगवान ने बताया कि हरियाणा सरकार इस निजी कंपनी की लोकेशन आधारित हाजिरी प्रणाली को कर्मचारियों के निजी फोन के माध्यम से लागू कराने की हठधर्मिता पर अड़ी है। यह न केवल निंदनीय है बल्कि सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी अनुसार कर्मचारियों की व्यक्तिगत निजता पर हमला है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के राज्य महासचिव सहदेव आर्य सांगवान ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग तालमेल कमेटी को मजबूरी में आंदोलन को आगे बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा है। इसके तहत 4 अगस्त को स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के तमाम अधिकारी और कर्मचारी सामूहिक व संगठित होकर 10 से 11 बजे तक दिन में एक घंटे काम रोककर प्रदेशभर की सिविल सर्जन कार्यालयों पर गेट मीटिंग कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें