फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: घर पर फायरिंग करने के मामले में 33 केसों में नामजद आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
गोहाना सदर थाने की पुलिस की गिरफ्त में 30 से ज्यादा आपरा​धिक मामलों में नामजद सुनील। संवाद - फोटो : रोजाना 10 घंटे पढ़ाई और चार साल की मेहनत से दीक्षा ने किया ऑल इंडिया टॉप
विज्ञापन
सोनीपत। गाेहाना सदर थाने की पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी पानीपत की शिव कॉलोनी निवासी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूलरूप से गांव बनवासा का है। उस पर और उसके साथियों पर गोली चलाने का आरोप है। हमले में महिला ने भागकर अपनी जान बचाई थी। आरोपी पहले से 33 अन्य मामलों में नामजद है।
विज्ञापन

आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी सुनील के खिलाफ पानीपत जिले के मतलौडा थाने में 8, करनाल जिले के असंध में 6 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा पानीपत के बापौली, रोहतक, लाखनमाजरा, गोहाना सिटी, मोहाना और बरोदा थानों में भी 19 मामले दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें