फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गदर-2 के लिए मेहनत कर रही है टीम

विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करतीं फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल। संवाद
विज्ञापन
फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने कहा कि पूरी टीम गदर पार्ट-2 की तैयारी में लगी है। इसे लेकर वह, सन्नी दे्योल और अनिल शर्मा समेत सभी लोग काफी मेहनत कर रहे हैं। दर्र्शकों का प्यार इस फिल्म को जरूरत मिलेगा। वह मैना रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। चुरू की ओपीजेएस यूनिवर्सिटी ने अमीषा को पीएचडी की मानद उपाधि दी है। यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ. जोगेंद्र सिंह भी उनके साथ थे।
विज्ञापन

अमीषा ने कहा कि गदर में भी पूरी टीम ने बहुत मेहनत की थी। उसी का नतीजा था कि गदर को देश ही नहीं दुनिया भर में दर्शकों का बेहद प्यार मिला। इस फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। उन्हें उम्मीद है कि अब गदर पार्ट-2 को भी ऐसा ही रिस्पांस मिलेगा। बॉलीवुड में लगातार ड्रग्स की बरामदगी और कलाकारों पर शिकंजे के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह यहां सिर्फ ओपीजेएस के लिए आई हैं, इसी से संबंधित बात करेंगी। अमीषा ने यूनिवर्सिटी द्वारा जरूरतमंदों के शैक्षणिक उत्थान को किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि 2013 में स्थापित ओपीजेएस यूनिवर्सिटी शिक्षा, खेल व संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम कर रही है। इसके लिए विश्वविद्यालय का प्रबंधन बधाई का पात्र है। यूनिवर्सिटी ने कुछ ही सालों में देश भर में अलग पहचान बनाई है। शोध क्षेत्र में भी यह उल्लेखनीय काम कर रही है। ओपीजेएस ने दीक्षांत समारोह आयोजित किया था, जहां उन्हें भी पीएचडी की मानद उपाधि दी गई, जिसके लिए वह आभारी हैं। इस अवसर पर अभिनेता भावेश दलाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें