फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पार्किंग स्थल पर भी लेगा टैक्स, चिह्नित करेगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम पार्किंग स्थल पर भी टैक्स लगाएगा। इसके लिए सर्वे करके ऐसे भवन को चिह्नित किया जाएगा, जहां पार्किंग स्थल में व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं। वीरवार को निगम के कार्यों की समीक्षा बैठक में आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने यह आदेश दिए।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए प्रॉपर्टी टैक्स वसूली का टारगेट 35 करोड़ रखा था, जो पिछले साल से 20 करोड़ कम है। इसके बावजूद निगम अभी से प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के लिए तैयारी कर रहा है। वीरवार को आयुक्त ने प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच व दूसरे विभागों के अधिकारियों संग बैठक की।
इस दौरान आयुक्त ने कहा कि अधिक से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के लिए विशेष प्लान तैयार करें। ऐसे भवनों की सूची भी तैयार करें, जहां पार्किंग स्थल को व्यावसायिक गतिविधि के लिए प्रयोग किया जा रहा है। अगर पार्किंग के लिए ही स्थल का प्रयोग हो रहा है, तब भी नियमों के तहत उस एरिया को टैक्स से जोड़ा जाए। आयुक्त ने कहा कि 31 जुलाई 2023 तक 10 प्रतिशत प्रॉपर्टी टैक्स में छूट मिलेगी। निगम आयुक्त ने इंजीनियरिंग ब्रांच व बिल्डिंग ब्रांच के कार्यों भी समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान उप निगम आयुक्त जितेन्द्र सिंह, कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार, लेखा अधिकारी विकास यशकीर्ति, सहायक नगर योजनाकार तिलकराज व जीतेन्द्र, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अशोक, कार्यालय अधीक्षक संजीव कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक हर्ष चावला व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें