20सीटीके42 : समाज सेवी समाज अपने पड़ोसी के साथ गली में मौजूद।
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर कभी भी टीम आ सकती है, दूसरी तरफ शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल है। झज्जर चुंगी से रुपया चौक तक सड़क किनारे गोबर सड़ रहा है। जगह-जगह कचरा पड़ा है। शिकायत के बावजूद निगम कदम नहीं उठा रहा।
समाजसेवी सुभाष चंद्र ने बताया कि वह आनंद नगर में रहते हैं। कॉलोनी व सड़क की सफाई के लिए चार साल से नगर निगम अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। 20-20 बार कॉल कर चुके हैं, लेकिन अधिकारी कॉल रिसीव नहीं करते। कभी-कभार ही सफाई कर्मचारी कॉलोनी व सड़क की सफाई करने आते हैं। उन्होंने निगम से मांग की थी कि सड़क पर एक बड़ा डस्टबिन रखा जाए, ताकि लोग गंदगी सड़क पर न डालें। दो बार निगम के अधिकारियों को लिखकर दे चुका हूं। दो दिन पहले निगम के सफाई ब्रांच के अधिकारी सचिन व संयुक्त आयुक्त से मिला। उसे कहा गया कि जल्द सफाई करवाएंगे। अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।