फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 100 मीटर दौड़ में सुशील, सविता और एकता ने मारी बाजी

Mon, 01 Dec 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
41 सैनी कॉलेज में आयोजित खेल प्रतियोगिता में छात्रा को सम्मानित करते अविनाश सैनी व अन्य। स्रोत: - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रोहतक। सैनी एजुकेशन सोसाइटी की रफ से रविवार को दो दिवसीय खेल उत्सव का रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन किया गया। 100 मीटर दौड़ में बीएड कॉलेज की सुशील, सविता और एकता ने बाजी मारी। 400 मीटर दौड़ में सैनी पब्लिक स्कूल के छात्र अमन, हिमांशु, दिवायंत ने ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप कौशिक ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे पढ़ाई के साथ अन्य क्षेत्र की गतिविधियों में भाग लेकर राष्ट्र के निर्माण में सहायक बनें। इसके लिए पहले माता-पिता व अध्यापकों को बच्चों को नागरिक शास्त्र के बारे में बताना चाहिए।
प्रधान अवनीश कुमार सैनी ने खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रधान ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सैनी डिग्री कॉलेज से टैग ऑफ वार में कोमल, रसिका, प्रिया, रितु, नंदिनी, मनीषा, हिना ने ग्रुप ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें