फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हंसी की फुहारों से सराबोर करेंगे सुरेंद्र शर्मा और अरुण जैमिनी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। होली के उल्लास के बीच शहर में देश के जाने-माने कवि अपने हास्य, व्यंग्य और वीर रस की रचनाओं के साथ रंग जमाएंगे। जिला बार एसोसिएशन की ओर से 23 फरवरी को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला बार एसोसिएशन के हॉल में शाम छह बजे शुरू होगा। अमर उजाला इस कार्यक्रम में मीडिया सहयोगी रहेगा।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लोकेंद्र फौगाट उर्फ जाेजो ने बताया कि कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। इसमें पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा, अरुण जेमिनी, प्रताप फौजदार, मुमताज नसीम, डॉ. जगबीर राठी, डॉ. जोगेंद्र मोर आदि शामिल हैं। जो अपनी कविताओं से श्रोताओं को गुदगुदाएंगे। बार एसोसिएशन के सदस्यों के मनोरंजन के लिए इसी दिन दोपहर तीन से छह बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद रात नौ से 11 बजे तक रागिनी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें नामी रागिनी गायक रमेश कलावडिया व उनकी टीम हरियाणवी संस्कृति के रंग बिखेरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें