फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विस में विधायक ने टूटी सड़कों पर सरकार को घेरा, सरकार ने माना रोहतक की 24 सड़कें हैं टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। हरियाणा विधानसभा में बुधवार को रोहतक की टूटी सड़कों का मामला गूंजा। कांग्रेस विधायक दल के चीफ व्हिप एवं विधायक भारत भूषण बतरा ने टूटी सड़कों का मामला उठा कर सरकार को घेरा। सरकार ने माना रोहतक की 24 सड़कें टूटी हैं।
विधायक ने रोहतक नगर निगम मेयर के बयान का हवाला देते हुए कहा कि शहर के हालात ठीक करने को लेकर भाजपा के मेयर खुद विवश और असमर्थ हैं। उन्होंने वर्ष 2019 से 2022 तक पूंजीगत व्यय का ब्योरा मांगा था। इसका अधिकृत जवाब उन्हें दिया गया। इसमें जीरो अंकित है। विधायक ने कहा कि या तो जो जवाब उन्हें दिया गया है वह गलत है या सदन में सरकार की ओर से दिया जा रहा जवाब गलत है। प्रदेश में केवल करनाल और हिसार में ही पूंजीगत व्यय की हालत ठीक है।
विज्ञापन

उन्होंने 4 मई 2022 को जाट कॉलेज मैदान में हुई भाजपा की सभा का उल्लेख करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रोहतक को 120 करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी। ये रुपए कहां गए? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा का यह हाल है। सड़कों की दुर्दशा पर कहा कि दिल्ली रोड की हालत पर शोर मचाया तो वह बन गई। बनी भी ऐसी ऊबड़-खाबड़ कि रात के समय हादसों का डर बना रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सदन में वह आश्वासन चाहते हैं कि रोहतक की सड़कें कितने दिन, कितने महीने में अच्छी हालत में होंगी? साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि क्या रोहतक नगर निगम को कोई स्पेशल ग्रांट मिलेगी? लोगों को सड़क और पानी तो सही दे दो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें