एमडीयू में सेंटर फॉर मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान शपथ लेते विद्यार्थी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी में सम्मान, अपमान नहीं रैगिंग को ना, सम्मान को हां विषय पर अंतर्विभागीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एमएससी पूर्व वर्ष की किरण और अंतिम वर्ष की अभिलाषा विजेता रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमबीटी के निदेशक डॉ. हरिमोहन ने की। उन्होंने रैगिंग के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों के बीच आपसी सम्मान बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने यूजीसी के एंटी-रैगिंग नियमों की जानकारी दी।
जागरूकता बढ़ाने के लिए वीडियो प्रस्तुतियां प्रदर्शित की गई। सभी उपस्थित विद्यार्थियों ने रैगिंग न करने और न सहने की शपथ ली। प्रतियोगिता का कुशल संचालन सीएमबीटी की प्रख्यात संकाय सदस्य डॉ. अमिता और डॉ. अनिल कुमार ने किया। संवाद