फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल में दमखम दिखाएगा सुंडाना का सक्षम

विज्ञापन
सक्षम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल में रोहतक का सक्षम ढाका भाग लेगा। यह प्रतियोगिता 19 से 23 अगस्त तक श्रीनगर में आयोजित की जाएगी। सक्षम सुंडाना गांव का निवासी है। 1000 मीटर रोइंग खेल में सक्षम अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाएगा।
हरियाणा टीम कोच चांद चहल ने सक्षम को बधाई दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश की टीम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 18 अगस्त को रवाना होगी। उन्होंने सक्षम को शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सक्षम ने बताया कि शुरू से ही खेल खेलने में रुचि थी। खेल की शुरुआत उसने कुश्ती के साथ की थी। कुश्ती में 2021 में स्कूली नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 2022 में भी स्कूली नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
इसके बाद बुआ के लड़के राहुल रेढू के कहने पर व प्रेरित होकर रोइंग खेलना शुरू किया। राहुल ने ही सक्षम को 2024 में छोटूराम स्पोर्ट्स क्लब जींद में खेलने के लिए भेजा था।
विज्ञापन

इससे पहले सक्षम ने एशियन रोइंग चैंपियनशिप में 2000 मीटर व 500 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। 2024 में नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। इसके अलावा, अप्रैल में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। कोच दीपक व बिजेंद्र ने भी सक्षम का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें