10 सीटीके 16 : डेयरी कांप्लैक्स में इंजीनियरिंग ब्रांच के कार्यकारी अभियंता मनदीप सिंह निगम आयु
नगर निगम को मुख्यालय की तरफ से 22 विकास कार्य की हरी झंडी मिल गई है, जिसके बाद इंजीनियरिंग ब्रांच ने करीब 20 करोड़ के टेंडर लगाए हैं।
15 वार्डों में गलियां व चौपाल बनेंगे। शहर के पार्कों में ओपन जिम भी खोले जाएंगे। इसमें कुत्तों की नसबंदी से लेकर कन्हेली रोड पर ठप पड़े डेयरी कॉम्प्लेक्स का काम भी शामिल है। टेंडर 14 से 25 जनवरी के बीच खोले जाएंगे। इसके बाद विकास कार्यों पर काम शुरू होगा।
शहर में लंबे समय से विकास कार्य अटके हुए हैं। 2024 में पहले लोकसभा चुनाव, फिर विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लग गई थी। दूसरा बजट को लेकर भी निगम परेशान रहा।
शहर की सड़कें टूटी पड़ी हैैं। ऐसे में इंजीनियर ब्रांच ने तकनीकी अनुमति के लिए 22 विकास कार्यों की सूची मुख्यालय भेजी थी। वार्ड 2 स्थित कुताना बस्ती एक्सटेंशन 01 में 49.69 लाख से गली निर्माण, वार्ड 11 में ग्रीन बेल्ट बाउंड्री वॉल को शिफ्टिंग व वॉल निर्माण पर 10.52 लाख खर्च किए जाएंगे।
निगम आयुक्त धर्मेंद्र ने डेयरी संचालकों की समस्याएं भी सुनीं। डेयरी संचालक बलजीत ने मांग की कि पानी की व्यवस्था व गलियां बनवाना जरूरी हैं। शिवम डेयरी संचालक ने मांग की कि डेयरी काॅम्प्लेक्स स्थित दुकानों का निर्माण करवाकर उनकी नीलामी की जाए।
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ