10सीटीके20-छात्र अंशु को सम्मानित करते प्राचार्य डॉ. जोगेंद्र सिंह दहिया व शिक्षकगण। स्रोत:कॉले
अखिल भारतीय जाट महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक अंशु नांदल को हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग की ओर से प्रदान किए जाने वाले राज्य स्तरीय एनएसएस स्टेट अवार्ड 2022-23 के लिए चयनित किया गया है। प्राचार्य डॉ. जोगेंद्र सिंह दहिया ने कहा कि यह उपलब्धि महाविद्यालय और राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी सदस्यों के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने अंशु की मेहनत, समर्पण और समाजसेवा के प्रति उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने बताया कि अंशु नांदल को 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुशीला डबास, डॉ. सुभाष धतरवाल, डॉ. शीशपाल राठी सहित एनएसएस विद्यार्थी उपस्थित रहे।
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ