फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुनानकपुरा में पथराव का मामला: रोहतक एसपी से मिले मोहल्ले के लोग; वीडियो फुटेज दिखाया, पुलिस ने चार पकड़े

Mon, 11 Sep 2023 02:16 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक में हुए पथराव को लेकर लोगों ने एसपी ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। दरअसल एक कार और स्कूटी की टक्कर हो गई। इस बात से नाराज होकर गाड़ी से पांच युवक नीचे उतरे और उसे पीटने लगे। वह नशे की हालत में थे और गालियां देने लगे।
विज्ञापन
रोहतक एसपी से मिलने पहंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के गुरुनानकपुरा में रविवार की रात हुए पथराव को लेकर मोहल्ले के लोग एसपी हिमांशु गर्ग से मिले और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही पथराव की वीडियो भी दिखाई। एसपी ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस के मुताबिक गुरुनानकपुरा निवासी सन्नी पुनियानी ने शिकायत दी है कि रविवार रात करीब 9 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था। थोड़ी देर बाद स्कूटी अंदर करने लगा तो तेज गति से घर के आगे से एक कार और स्कूटी की टक्कर हो गई। जिसमें स्कूटी सवार  बाल-बाल बचा। उसने कहा कि गाड़ी ठीक ढंग से चलाएं। इस बात से नाराज होकर गाड़ी से पांच युवक नीचे उतरे और उसे पीटने लगे। वे नशे की हालत में थे और गालियां देने लगे।

इसके बाद गली में खड़ी स्कूटी व बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गए। सरेआम दबंगई देखकार मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। तीन पुलिसकर्मी मौके पर आए, उनको पूरे मामले से अवगत कराया। आरोपियों की गाड़ी आगे जोहड़ के पास खड़ी थी। वे पुलिस को गाड़ी दिखाने लेकर गए थे, तभी आरोपियों ने घरों की छत से पथराव कर दिया। विजय नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीन-चार अन्य को भी चोटें आई। 
विज्ञापन


सूचना पाकर पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सतपाल सिंह मौके पर और पुलिस बल लेकर पहुंचे। देर रात शिकायत दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। सोमवार को मोहल्ले के लोग गिरफ्तार की मांग को लेकर एसपी हिमांशु गर्ग से मिले और वीडियो फुटेज सौंप कर पूरे मामले से अवगत कराया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसपी ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने चार युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, ताकि पूछताछ की जा सके। शाम तक आरोपियों की गिरफ्तारी पर निर्णय हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें