रोहतक। शहर की कपड़ा मार्केट में दुकान का कुंडा काटकर किसी ने 1 लाख 13 हजार 129 रुपये निकाल लिए। कपड़ा व्यापारी को दुकान के कर्मचारी बिहार निवासी अर्जुन पर शक है। इस संबंध में सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक कलानौर निवासी रोशनलाल ने दी शिकायत में बताया कि उसने शौरी मार्केट में दुकान कर रखी है। 29 जनवरी की शाम दुकान अच्छी तरह से बंद करके चले गए। जाते समय दुकान के गल्ले में लाखों रुपये रखे थे। सोमवार को आए तो दुकान का गल्ला खुला मिला और पैसे गायब थे। छत पर जाकर देखा तो अंदर से दरवाजे का कुंडा कटा मिला। उसके पास बिहार निवासी अर्जुन नौकरी करता था, जिस पर उन्हें शक है।