अभिनेत्री परिणीता चोपड़ा बनी थी योजना की ब्रांड एंबेसडर, अब दोनों ही बनी रहेगी
- फोटो : amar ujala
ओलंपिक में देश को पहला मेडल दिलाने वाली साक्षी मलिक को प्रदेश सरकार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का ब्रांड अंबेसडर बना दिया है। हालांकि अमर उजाला ने एक दिन पहले ही बता दिया था कि सरकार साक्षी को ब्रांड अंबेसडर बनाने वाली है। इससे साक्षी मलिक अपना उदाहरण देकर लोगों से बेटियों को कोख में नहीं मारने और उनको शिक्षित करने की अपील कर सके।
अमर उजाला ने एक दिन पहले ही बता दिया था कि ओलंपिक मेडल जीतने वाली साक्षी को प्रदेश सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का ब्रांड अंबेसडर बनाने वाली है। सीएम खट्टर की मंत्रिमंडल से बात हो चुकी थी और घोषणा शेष है। लेकिन सीएम खट्टर ने घोषणा उस समय की जब साक्षी देश लौट आईं। बहादुरगढ़ में साक्षी के सम्मान समारोह में सीएम खट्टर ने मंच से साक्षी को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की ब्रांड अंबेसडर बनाए जाने की घोषणा की। इससे पहले ही खेलमंत्री अनिल विज ने ट्वीट किया था कि साक्षी को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का ब्रांड अंबेसडर बना दिया गया है। इससे पहले अभिनेत्री परिणीता चोपड़ा को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया था और अब दोनों ही मिलकर बेटियों को बढ़ाने और पढ़ाने की लोगों से अपील करेंगी।