रोहतक। आईएमटी थानाक्षेत्र के खरावड़ गांव के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारकर उसे कुचल दिया जिससे बाइक सवार चाचा-भतीजे घायल हो गए। इस हादसे में बाइक चला रहे पंकज का दाहिना पैर कट गया। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि टिटौली गांव निवासी पंकज (25) आईटीआई करके गुरुग्राम की जेबीएम कंपनी नौकरी करता है। 7 जुलाई को वह अपने भतीजे संचित (12) को बाइक बहादुरगढ़ स्कूल छोड़कर डयूटी जाने के लिए घर से निकला था। जब वह खरावड़ गांव के पास पहुंचे तो चालक ने तेजी और लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए उनकी बाइक पर चढ़ा दी। इससे चाचा-भतीजे दोनों घायल हो गए और उनको पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने बताया कि पंकज का दाहिना पैर कट गया है। हालांकि बच्चे की हालत ठीक है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा-281,125A,125B में मामला दर्ज करके आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।