झज्जर। जिले में नगर परिषद व नगर पालिका समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविरों में 21 नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए उनका मौके पर ही समाधान किया गया।
नगर अभियंता मंदीप जांगड़ा ने नगर परिषद कार्यालय में शिकायत सुनी। उन्होंने कहा कि जिले में सुबह 9 से 11 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अगर किसी नागरिक को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने में व अन्य कोई समस्याएं पेश आ रही हैं तो वे समाधान शिविरों में अपनी शिकायतों का त्वरित समाधान करवा सकते हैं। इस अवसर पर बिल्डिंग इंस्पेक्टर संदीप कुमार, कनिष्ठ अभियंता अतुल कुमार, मंजेश कुमार उपस्थित रहे। संवाद