झज्जर। बागपुर और बाकरा में दो एकड़ में पार्क और व्यायामशाला का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पंचायत विभाग की तरफ से वर्क ऑर्डर जारी किए गए। विधानसभा चुनाव के बाद पंचायत विभाग लगातार कार्य करवाने के लिए टेंडर और वर्क ऑर्डर जारी कर रहा है। इसके तहत पार्क का निर्माण किया जाएगा।
उसी पार्क में लोगों के व्यायाम करने के लिए शेड लगाई जाएगी और चाहरदिवारी का निर्माण किया जाएगा। पंचायत विभाग गांवों का विकास करवाने के लिए जोर दे रहा है। इसके लिए पंचायत विभाग की तरफ से लगातार टेंडर जारी किए जा रहे हैं।
बागपुर और बाकरा में दो एकड़ में लगभग 1.08 करोड़ की लागत से पार्क कम व्यायामशाला का निर्माण किया जाएगा। विभाग की तरफ से काम शुरू करने के लिए वर्क ऑर्डर जारी किए गए हैं। गांव के लाेग सुबह-शाम पार्क में टहल सके, इसके लिए पार्क के लिए चारों तरफ से बाउंडरी वॉल, लोगों की सुविधा के लिए शौचालयों, लोगों के बैठने के लिए टीन शेड लगाई जाएगी। पार्क बनाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इसमें बागपुर के लिए लगभग 48.50 लाख और बाकरा के लिए लगभग 59.50 लाख रुपये के बजट से दोनों गांवों में पार्कों को निर्माण किया जाएगा
जारी किए गए वर्कर ऑर्डर
पंचायत विभाग ने पार्क बनाने के लिए 6 नवंबर को वर्क ऑर्डर जारी किए हैं, जिसके लिए बागपुर में पार्क बनने की समय सीमा अप्रैल 2025 की समय सीमा तय की गई है। वहीं, बाकरा में पार्क का कार्य पूरा करने की समय सीमा सितंबर 2025 रखी गई है।
वर्जन
बागपुर में पार्क बनाने के लिए लगभग साढ़े 48 लाख रुपये और बाकरा में पार्क बनाने के लिए लगभग साढ़े 59 लाख रुपये की लागत से दोनों गांवों में दो-दो एकड़ में पार्क और व्यायामशाला का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए विभाग की तरफ से वर्क ऑर्डर जारी किए गए हैं। पार्क बनाने का निमार्ण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा।
-ललित कुमार, एक्सईएन पंचायनी राज विभाग, झज्जर