फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: श्रीजी और ठाकुरजी का हुआ विवाह, बराती बन झूमे श्रद्धालु

Mon, 08 Jan 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मनोहारी भजनों के साथ श्रीराधा कृष्ण सरकार का विवाह महोत्सव संपन्न हुआ। रविवार को गोकर्ण तीर्थ धाम पर ठाकुरजी व श्रीजी (श्री राधा कृष्ण) ब्याहुला महोत्सव का आयोजन हुआ। ब्याहुला महोत्सव महामंडलेश्वर स्वामी कपिलपुरी व कमलपुरी के सानिध्य में मनाया गया। दूल्हा बन कृष्ण नीली घोड़ी पर सवार होकर आए तो राधिका फूलों से सजी पालिका में विराजमान हुई।
विज्ञापन

रविवार शाम श्री राधा कृष्ण के विवाह समारोह में प्रस्तुत भजनों से माहौल भक्तिमय बन गया। भजनों पर झूमते श्रद्धालु और राधा-कृष्ण के उद्घोष से गौकर्ण तीर्थ परिसर गूंज उठा। श्री राधा नाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने रात 10 बजे हुए कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। श्रद्धालुओं ने सखी भाव के साथ श्रीजी की निकुंज लीला के इस ब्याह महोत्सव का आनंद लिया। राधा रानी व ठाकुरजी सरकार पर लोगों ने फूलों की वर्षा की। श्रद्धालुओं ने बरात की घोड़ी के आगे आतिशबाजी की। इस दौरान सभी पगड़ी पहने नजर आए।
शादी से पहले निभाईं रस्में
वर पक्ष से स्वामी कपिलपुरी महाराज एवं वधू पक्ष से बाबा कमलपुरी महाराज ने भी बधाई गीत गाए। गौकर्ण धाम में विवाह से पूर्व विधि पूर्वक सगाई महोत्सव, हल्दी-मेहंदी उत्सव के बाद सेहरा बंदी, घुड़चढ़ी, बरात प्रस्थान, बरात का आरता रस्में निभाई गईं। श्री राधाजी का भव्य पालकी पर आगमन देख भक्त आत्मविभोर हो उठे। विधि विधान पूर्वक श्री राधा कृष्ण सरकार की भांवरियां (फेरे) कराए गए। इसके बाद उन्हें छप्पन भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने कान्हा के लाड़ लडाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें