फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कॉलेज की जर्जर बिल्डिंग पर एसएफआई सौंंपा ज्ञापन

विज्ञापन
26. एसएफआई नेकीराम कॉलेज में ​शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपते जिला सचिव अमित पिलाना। स्रोत- एसएफ
विज्ञापन
रोहतक। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) नेकीराम यूनिट ने शुक्रवार को पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में पिछले करीब तीन वर्षों से जर्जर पड़ी इमारत और टूटी सड़कों के निर्माण को लेकर हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल डंडा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

यूनिट के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से मुलाकात कर कॉलेज की खस्ता हालत से अवगत करवाया और नई बिल्डिंग के निर्माण के लिए जल्द से जल्द ग्रांट जारी करने की मांग उठाई।
एसएफआई जिला सचिव अमित पिलाना ने बताया कि जर्जर भवन के कारण छात्रों को हॉस्टल कमरों में कक्षाएं लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। छात्राओं को वॉशरूम खराब है।
विज्ञापन


छात्र नेता अर्चना ने कहा कि यदि कॉलेज की बिल्डिंग का जल्द निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसमें शिक्षक, गैर-शिक्षक, अभिभावक और सभी छात्रों को साथ लिया जाएगा। इस मौके पर छात्र नेता रोहित कालसान, लक्ष्य, राजू, सन्नी, पंकज, शुभम, हर्ष, मोहित, राखी, रेनू, अर्चना, विकास, फिजा, खुशबू, जया, गोलू सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें