फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कलानौर में सीवरेज व्यवस्था ठप, एक साल से जनता परेशान

विज्ञापन
जिंदरान रोड़ बाईपास पर गहरे गड्ढे का निरीक्षण करते पूर्व चेयरमैन विष्णु पार्षद रामबीर व अधिवक्त
विज्ञापन
कलानौर। नगर में सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है और पिछले एक साल से हालात जस के तस बने हुए हैं। एक वर्ष से सीवरेज पाइपलाइन धंसी हुई है जिसके चलते विभाग ने गहरा गड्ढा खोदकर खुला छोड़ रखा है और समस्या का समाधान न होने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष मानसून के दौरान स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि बारिश का पानी और सीवर ओवरफ्लो के कारण कई घरों में पानी घुस गया था जिससे सैकड़ों परिवारों को नुकसान उठाना पड़ा। स्थानीय संदीप, मुकेश, अनिल, विजय व मनोज का आरोप है कि प्रशासन ने सिर्फ सर्वे करने तक ही सीमित रहकर समस्या को नजरअंदाज किया जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
अब तीन महीनों में फिर से मानसून दस्तक देने वाला है। ऐसे में लोगों में डर का माहौल बना हुआ है कि अगर समय रहते समाधान नहीं हुआ तो हालात और भी भयावह हो सकते हैं।
विज्ञापन

इसी समस्या को लेकर रविवार को नपा पूर्व चेयरमैन विष्णु, पार्षद रामबीर और अधिवक्ता सज्जन सिंह ने रोहतक भिवानी बाईपास क्षेत्र का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर जल्द समाधान की मांग उठाई। अधिवक्ता सज्जन सिंह ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विभाग ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो वे हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करेंगे।
जनता को जो नुकसान हो रहा है उसका मुआवजे की मांग करेंगे। वहीं पूर्व चेयरमैन विष्णु ने बताया कि पूरे कलानौर के सभी वार्डों में सीवर ब्लॉक पड़े हुए हैं लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। बाईपास पर भी जिंदरान चौक पर गहरा गड्ढा खोदा गया है जिस से भारी वाहनों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने वार्ड 13 (पुलिस चौकी वाली गली) का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां 24 घंटे गली में गंदा पानी जमा रहता है जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं रविदास मंदिर के सामने ट्रैक्टर के जरिए सीवर का पानी निकाला जा रहा है जबकि आगे लाइन ब्लॉक है।
पार्षद रामबीर ने बताया कि उनके वार्ड नंबर 10 में आज भी कई घरों में पानी भरा हुआ है। लोगों को मजबूरी में अपने खर्च पर पंप लगाकर पानी निकालना पड़ रहा है। सोमवार को संबंधित अधिकारियों से मुलाकात के बाद यदि संतोषजनक समाधान नहीं मिला तो वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ में मिलकर इस मुद्दे को उठाएंगे।

वही थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि रोड़ पर खुदाई की वजह से वाहन बाईपास जाने से परहेज करते हैं। शहर की भीड़-भाड़ वाले इलाके में प्रवेश कर जाते हैं जबकि भारी वाहनों का दिन में प्रवेश निषेध है। ऐसे में पुलिसकर्मियों को भी मुख्य रोड़ पर ड्यूटी देनी पड़ रही है। इस मामले में जल स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सुरेंद्र से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें