फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विदेशी नशा सप्लाई के आरोप में नाइजीरियन व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
33- पुलिस की हिरासत में नाइजीरिया का नागरिक ओकोली यूसी। स्रोत:पुलिस
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने दिल्ली से नाइजीरिया के नागरिक ओकोली यूसी को नशीला पदार्थ एमडीएमए सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। रविवार को उसे अदालत में पेश किया गया जहां से पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ के एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चार दिन पहले पुलिस ने राजस्थान के युवक आशीष को 1.032 ग्राम एमडीएमए की गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। ये गोलियां यूरोप में निर्मित होती हैं। पूछताछ के बार पता चला कि ये गोलियां मोखरा निवासी योगेश से मिली हैं।
पुलिस ने योगेश को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह दिल्ली के युवक नवनीत से लेकर आया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नवनीत को गिरफ्तार किया तो उसने खुलासा किया कि नाइजीरिया के नागरिक ओकोली यूसी ने विदेशी नशीले पदार्थ की गोलियां उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने विदेशी नागरिक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बाक्स
पूछताछ में हरियाणवी में दे रहा जवाब, 2017 में आया था वर्क परमिट पर
पुलिस के मुताबिक आरोपी विदेशी नागरिक 2017 में वर्क परमिट पर भारत आया था। परमिट की समय सीमा पूरी होने के बावजूद वापस नहीं लौटा। आरोपी को गुरुग्राम पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। आठ माह पहले जमानत पर बाहर आने के बाद अब रोहतक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी हिंदी और हरियाणवी में जवाब दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें