फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रणजी ट्रॉफी में सर्विसेज ने हरियाणा को 211 रन से हराया

Thu, 20 Nov 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। चौधरी बंसीलाल स्टेडियम लाहली में खेले गए रणजी ट्रॉफी मैच में सर्विसेज ने हरियाणा को 211 रन से हराया। सर्विसेज के अमित शुक्ला और पुलकित नारंग ने हरियाणा के बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने नहीं दिया। पूरे मैच में अमित शुक्ला ने 11 और पुलकित नारंग ने सात विकेट लिए। हरियाणा की यह लगातार दूसरी हार है।
विज्ञापन

चौथे दिन हरियाणा ने 6 विकेट के नुकसान पर 136 रन से आगे खेलने शुरू किया तो टीम 30 रन ही बना पाई। हरियाणा की पूरी टीम 166 रन पर ऑलआउट हो गई। हरियाणा की ओर से सबसे ज्यादा यशवर्धन दलाल ने 49 रन बनाए। इसके अलावा मयंक व अनुज ने 25-25 रन बनाए।
सर्विसेज की ओर से पुलकित नारंग ने पांच और अमित शुक्ला ने तीन विकेट लिए। इससे पहले सर्विसेज ने पहली पारी में 205 रन व दूसरी पारी में सात विकेट के नुकसान पर 283 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। हरियाणा ने पहली पारी में 111 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें