किक बॉक्सर साहिल भारद्वाज को अपनी शादी में स्टेज पर हवाई फायरिंग करना महंगा पड़ गया। मेरठ पुलिस ने साहिल और उनकी नवविवाहित पत्नी अनु रानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
रोहतक जिले के किक बॉक्सर साहिल भारद्वाज को अपनी शादी में स्टेज पर हवाई फायरिंग करना महंगा पड़ गया। मेरठ पुलिस ने साहिल और उनकी नवविवाहित पत्नी अनु रानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
साहिल और अनु की मंगलवार रात को मेरठ के एक मैरिज पैलेस में शादी हुई। शादी में साहिल ने स्टेज पर राइफल से दो बार हवाई फायर किए।
बुधवार को रोहतक में दोनों की रिसेप्शन पार्टी थी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के आधार पर साहिल और अनु के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, साहिल का कहना है कि मैंने कोई फायरिंग नहीं की है। यह मामला काल्पनिक है।