36 एमडीयू के रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विभाग की ओर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान मौजूद विद्
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के रक्षा व सामरिक अध्ययन विभाग में स्टूडेंट्स एक्टिव माइंड्स क्लब के तत्वावधान में एमए प्रथम सेमेस्टर व तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के बीच क्रिकेट और बैडमिंटन मैच का आयोजन किया गया। क्रिकेट मैच में एमए प्रथम सेमेस्टर ने एमए तृतीय सेमेस्टर को सात रनों से मात दी। रोमांचक मैच में जूनियर अपने सीनियर पर भारी रहे।
विभाग अध्यक्ष प्रो. शालिनी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि विभाग हर वर्ष खेल व अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन करता रहता है ताकि विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा बनी रहे।
क्रिकेट मैच में प्रथम सेमेस्टर के खिलाड़ियों ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 108 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए तृतीय सेमेस्टर की टीम 101 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अंकित कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इस मौके पर डॉ. वंदना कुमारी, डॉ. अरुणा, डॉ. अमित कुमार, शोध छात्र जसमेर, कुणाल व विभाग के अनेक विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने भी सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।