फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर हुआ सेमिनार

Mon, 18 Mar 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की कॅरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा सोमवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल के एसोसिएट प्रोफेसर तथा वित्त एवं जोखिम प्रबंधन विशेषज्ञ डाॅ. सुमित गुप्ता ने बतौर मुख्य वक्ता इस सेमिनार में शिरकत की और विषय पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने जीवन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की महत्ता को अहम बताया। कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से उभरता क्षेत्र है, जिसमें कॅरियर की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने व्याख्यान के अंत में विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। कॅरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की निदेशिका प्रो. दिव्या मल्हान ने प्रारंभ में स्वागत भाषण दिया और एआई को वर्तमान दौर में गेम चेंजर बताया। उप निदेशक डाॅ. सविता राठी, डाॅ. सौरभ कांत तथा डाॅ. अमन वशिष्ठ ने सेमीनार का संचालन एवं समन्वयन किया। सीसीपीसी स्टूडेंट कोआर्डिनेटर्स ने आयोजन सहयोग दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें