रोहतक। सांपला बाईपास पर बहादुरगढ़ से रोहतक स्कूटी पर आ रही दो युवती को हाईवा ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर में एक युवती की मौत हो गई, जबकि सहेली घायल हो गई।
पुलिस के मुताबिक झज्जर जिले के गांव चिमनी निवासी सुखीराम ने दी शिकायत में बताया कि बहन मुन्नी देवी के घर बहादुरगढ़ आया हुआ था। उसकी भांजी मोनिका अपनी सहेली नैंसी के साथ स्कूटी पर रोहतक जा रही थी। वह उनके साथ बाइक पर जा रहा था। स्कूटी नैंसी चला रही थी। जब सांपला बाईपास पर पहुंचे तो हाईवा ट्रक चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोनिका व नैंसी गंभीर रूप से घायल हो गई। उनको बहादुरगढ़ स्थित अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां मोनिका की मौत हो गई।