फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: रोहतक में चाय पर चर्चा... रोजगार के मुद्दे युवाओं दिखे नाराज, अग्निवीर पर भी सरकार को घेरा

Sun, 19 May 2024 04:02 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

Lok Sabha Elections 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज हरियाणा के रोहतक लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां दोपहर में टीम ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में युवाओं से चुनाव पर चर्चा की।
विज्ञापन
अमर उजाला का चुनावी रथ रोहतक एमडीयू पहुंचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' रविवार को हरियाणा में रहा। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रोहतक लोकसभा क्षेत्र में युवाओं से बातचीत करने के लिए पहुंचा।

विज्ञापन




यहां अमर उजाला ने सुबह चाय पर चर्चा की तो दोपहर को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में टीम पहुंची। इस दौरान युवाओं ने विकास के मुद्दे के साथ-साथ शिक्षा के मुद्दे पर भी बात की।

आशीष मुदगिल ने कहा कि भाजपा सरकार में उनके परिवार में दो नौकरियां मिली हैं। सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया है। देश की सुरक्षा मजबूत हुई है। हरियाणा में फेयर नौकरियां मिली है। मेरा भाई लगा है इस सरकार में। किलोई हलके को छोड़कर रोहतक में बीजेपी जीत रही है।
विज्ञापन


दीपेंद्र हुड्डा अरविंद शर्मा की तुलना में अच्छे
रोहतक के युवा हरिओम ने कहा कि पिछले 10 साल में कुछ नहीं हुआ है। यहां के सांसद अरविंद शर्मा पांच साल नहीं दिखाई दिए। दोनों पार्टियों में अच्छे बुरे नेता है। लेकिन रोहतक में दीपेंद्र हुड्डा अरविंद शर्मा की तुलना में अच्छे हैं। हरिओम ने भाजपा पर धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने अग्निवीर योजना पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि चार साल में रिटायरमेंट होने से युवाओं में इसके प्रति रूझान घटा है। वहीं किसानों और मणिपुर के मुद्दे पर पीएम मोदी की और से कुछ नहीं बोला गया। उन्होंने कहा कि सरकार बदलती रहनी चाहिए। 

एमडीयू में 52 प्रतिशत फैक्लटी खाली पड़ी
एमडीयू के एमए के विद्यार्थी अमित ने कहा कि डबल इंजन की सरकार है, लेकिन आज के दिन युवाओं के सामने बहुत चुनौती है। स्कूल पढ़ाई से लेकर रोजगार तक के मुद्दे पर अमित ने सरकार को घेरा। उन्होंने नई शिक्षा नीति को भी निजीकरण का एक कदम बताया। वहीं उन्होंने कहा कि एमडीयू में 52 प्रतिशत फैक्लटी खाली पड़ी है, जिससे पढ़ाई को नुकसान हो रहा है। उन्होंने सरकार को शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर घेरा और कहा कि हरियाणा बेरोजगारी में नंबर एक पर आ गया है। साथ ही भाजपा पर जाति और धर्म के नाम पर बांटने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस बार युवा इंडिया गठबंधन की तरफ जाएगा।

रोजगार के मुद्दे पर किए गए वादे पूरे नहीं हुए
छात्र एकता मंच से एमए के विद्यार्थी अभिषेक ने कहा कि यहां विद्यार्थी लगातार अपने मुद्दों पर बैठक कर रहे हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के कार्यकाल में जो काम हुए थे वो भाजपा के कार्यकाल में नहीं हो पाए। रोजगार के मुद्दे पर किए गए वादे पूरे नहीं हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में लगातार फीस बढ़ती जा रही है। जिससे किसान, गरीब का बच्चा भविष्य में शिक्षा से वंचित रह सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में भी एक विचारधारा के प्रोफेसर लग रहे हैं। 

इमरेंसी लगाकर विपक्ष को जेल में डाल दिया था वो थी तानाशाही
विद्यार्थी निशा राणा ने कहा कि पिछले दस साल में जो सरकार है उसकी विचारधारा अच्छी है। 70 साल में जो फैसले नहीं लिए जा सके वो पिछले दस साल में लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार काम कर रही है। बहुमत में सरकार होने का फायदा है कि फैसलों को मजबूती से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला रिजर्वेशन बिल पर इस सरकार ने काम किया है। विश्वविद्यालय में सभी विचारधाओं को अपने कार्यक्रम करने का अधिकार है।

साथ ही उन्होंने हरियाणा सरकार के 75 प्रतिशत प्राइवेट सेक्टर में रोजगार के फैसले को सही बताया। उन्होंने कहा कि विश्व में हमारी इमेज सुधरी है। भारतीयों को महत्त्व दिया गया है। 370 को हटाया गया है। ये देश के लिए अच्छा है। धर्म की राजनीति भी सभी करते हैं और धर्म हम सबसे जुड़ा है और लगभग हर किसी के मन में इसके बारे में भी विचार आते हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर तानाशाही के लग रहे आरोपों को गलत बताया और कहा कि इंदिरा गांधी ने जो इमरेंसी लगाकर विपक्ष को जेल में डाल दिया था वो तानाशाही थी।

हमारा मुख्य मुद्दा रोजगार
छात्रा पायल ने कहा कि कोई भी गलत काम करे। गलत तो गलत होता है, चाहे कांग्रेस हो या भाजपा हो। आज के टाइम मुद्दे गलत लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पिता किसान हैं। छब्बीस गांव में ओले गिरे, लेकिन इसके बारे में कोई काम नहीं किया गया है। छह-छह साल तक युवा नौकरी की तैयारी करते रहते हैं और रोजगार नहीं मिल रहा। हर साल इतने लोग पासआउट होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य मुद्दा रोजगार ही है।

इसके अलावा किसानों का मुद्दा भी है। हमें बदलाव चाहिए। हमारे किसान परिजनों को मुआवजा दो और युवाओं को रोजगार दो। वहीं मोदी की लोकप्रियता पर कहा कि ये एक एजेंडा है। किसी का नाम पता होने से जरूरी नहीं कि वो अच्छाई के लिए ही पता हो। उन्होंने चुनावी चंदे का भी मुद्दा उठाया। किसानों  की सम्मान निधि पर कहा कि ये किसानों के लिए नाकाफी है, छह हजार से आज के समय में कुछ नहीं होता। हमें रोजगार चाहिए। एक साल तक किसानों की बात नहीं सुनी गई। युवाओं को अपने हिसाब से सोचना चाहिए। उन्होंने अग्निवीर का मुद्दा भी उठाया। 

खरकड़ा गांव के रोहित ने गांवों के मुद्दों पर कहा कि किसानों को पानी टाइम से चाहिए। छह हजार रुपये का नहीं किसान का मुद्दा है, रुपये से काम नहीं चलता, किसानों को समय पर पानी चाहिए। वहीं उन्होंने मौजूदा सांसद से भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सांसद अरविंद शर्मा पांच साल में गांवों में नहीं गए हैं।

युवा मोहित ने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिला है। सरकार से कर्मचारी, किसान और युवा तंग है। उन्होंने कहा कि हम इस बार बदलाव देख रहे हैं। 

अमित हुड्डा ने कहा कि यहां शिक्षा बड़ा मुद्दा है। प्राइवेट स्कूलों को प्रमोट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम शिक्षा के मुद्दे पर ही वोट देंगे। वहीं एनएसयूआई विंग से सुशील हुड्डा ने कांग्रेस सरकार द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों को गिनवाया। उन्होंने शिक्षा के मुद्दे पर भाजपा को घेरा। उन्होंने अग्निवीर योजना पर भी सवाल उठाए। उन्होंने नशे के मुद्दे को भी उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें