महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत के प्रधान मेहर सिंह नंबरदार सैर करने के लिए बलंबा रोड पर गए थे। वहां अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद प्रधान को पीजीआई ले जाया गया, जहां से परिजन दिल्ली चौक स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां हालात गंभीर बने हुए है।
हरियाणा के महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत के प्रधान 83 साल के मेहर सिंह नंबरदार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से चालक वाहन सहित फरार हो गया। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद प्रधान को पीजीआई ले जाया गया, जहां से परिजन दिल्ली चौक स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। महम पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हादसा सुबह किशनगढ़ गांव के बाहर बलंबा रोड पर हुआ। मेहर सिंह नंबरदार महम के नजदीक गांव के किशनगढ़ के रहने वाले थे। सुबह वे सैर करने के लिए बलंबा रोड पर गए थे।