फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: सर्वखाप पंचायत के प्रधान मेहर सिंह नंबरदार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

Thu, 14 Mar 2024 12:57 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महम (हरियाणा)

सार

महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत के प्रधान मेहर सिंह नंबरदार सैर करने के लिए बलंबा रोड पर गए थे। वहां अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद प्रधान को पीजीआई ले जाया गया, जहां से परिजन दिल्ली चौक स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां हालात गंभीर बने हुए है।
विज्ञापन
महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत के प्रधान मेहर सिंह नंबरदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत के प्रधान 83 साल के मेहर सिंह नंबरदार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से चालक वाहन सहित फरार हो गया। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद प्रधान को पीजीआई ले जाया गया, जहां से परिजन दिल्ली चौक स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। महम पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

विज्ञापन


हादसा सुबह किशनगढ़ गांव के बाहर बलंबा रोड पर हुआ। मेहर सिंह नंबरदार महम के नजदीक गांव के किशनगढ़ के रहने वाले थे। सुबह वे सैर करने के लिए बलंबा रोड पर गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें