महम । मदीना गिंधरान ग्राम पंचायत की सरपंच अंजू देवी ने मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी से उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर भेंट की। हाल ही में भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने अंजू देवी को दिशा कमेटी की हरियाणा राज्यस्तरीय समिति का सदस्य नियुक्त किया है।
विज्ञापन
दिशा कमेटी केंद्र एवं राज्य सरकार की विकास योजनाओं की निगरानी, समीक्षा और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने वाली एक अहम समिति है। मुलाकात के दौरान अंजू देवी ने मुख्यमंत्री को मदीना ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों तथा भविष्य की विकास योजनाओं से अवगत कराया।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता जगबीर शर्मा उर्फ राजा,राजेश उर्फ दौला प्रधान मंदिर मदीना , राहुल शर्मा , गीता सरपंच ब्राह्मणवास , राजेंद्र शर्मा पंचायत मेंबर तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।