फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर हुई संकल्प सभा, नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मानसरोवर पार्क में मीटिंग करते विभिन्न संगठनो के सदस्य । संवाद - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर निर्माण मजदूर, मनरेगा मजदूर, आशा, आंगनबाड़ी, मिड-डे मील वर्कर, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों, ग्रामीण चौकीदार, किसान, कर्मचारी व रिटायर्ड कर्मचारियों ने संकल्प सभा की। उसके बाद मानसरोवर पार्क से आंबेडकर चौक तक जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

संकल्प सभा में सीटू की राज्य अध्यक्षा सुरेखा, सुरेंद्र, किसान सभा के राज्य सचिव सुमित सिंह, जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगमति सांगवान, मजदूर नेता विनोद, कर्मचारी नेता जोगिंदर करौथा ने कहा मई दिवस दुनियाभर के मेहनतकशों का ऐतिहासिक पर्व है। सभा की अध्यक्षता ओमप्रकाश कादियान, कमलेश लाहली और प्रदीप जांगड़ा ने संयुक्त रूप से की।
सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव जयकुवार दहिया, भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिला प्रधान रामभगत, उप प्रधान संजीव सिंह व सतपाल, बिजली कर्मी नेता धर्मराज कुंडू, पटवारी कानूनगो एसोसिएशन के राज्य प्रधान जयवीर चहल, टूरिज्म कर्मचारी नेता जोगिंदर दलाल ,आशा वर्कर्स यूनियन की जिला उप प्रधान ललिता, ग्रामीण चौकीदार यूनियन के नेता भगत सिंह और रामनिवास, मिड डे मील वर्कर्स यूनियन रीना, बबीता, प्रकाशचंद्र ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान प्रेम सिंह डोडिया, कविता, एडवोकेट अतर सिंह हुड्डा, सूबेदार अनूप सिंह बुधवार, किसान नेता बलवान सिंह, जितेंद्र, भोलू, महेंद्र सिंह ढुल, रणबीर दहिया, प्रताप, सरिता, अशोक गुढाण, सुभाष, सुनीता, शीला, अनिल भगवतीपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें