स्वास्थ्य विभाग ने कोविड 2019 के संक्रमण को देखते हुए जिले में दो एंबुलेंसों को आरक्षित कर दिया है। इसकी टीम को विभाग ने जागरूक करते हुए संक्रमण से बचने का प्रशिक्षण दिया है। आशंकित यात्रियों को छोड़ने के बाद पूरी एंबुलेंस को धो कर उसे संक्रमण मुक्त किया जाएगा। इसमें तैनात ईएमटी व चालक को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।
विदेश से आने वालों पर रखी जा रही नजर: बिरला
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला का कहना है कि विदेश यात्रा करके आने वाले हर यात्री पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन की ओर से ऐसे यात्रियों की लिस्ट स्वास्थ्य विभाग के पास पहले ही आ जाती है। यदि एक भी यात्री मिस हो जाता है तो संक्रमण फैलने की समस्या बढ़ने की आशंका हो जाती है। इसलिए सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वह स्वयं जांच कराएं और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें। इसके साथ ही आमजन भी ध्यान दें कि उनके आसपास यदि कोई विदेश से आया हो तो उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दें। ऐसे यात्रियों की विभाग जांच करवाएगा।