फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: अंडर-19 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के बॉक्सरों को साई ने किया सम्मानित, ये पदक विजेता बॉक्सरों की सूची

Thu, 07 Nov 2024 02:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)

सार

साई एनसीओई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन के ने कहा कि सरकार युवा एथलीटों को पोषित करने व समर्थन करने की निरंतर प्रतिबद्ध है। हमारे बॉक्सरों की अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियनशिप में सफलता, एनसीओई रोहतक में दिए गए मजबूत प्रशिक्षण कार्यक्रमों व आधुनिक सुविधाओं का परिणाम है।
विज्ञापन
खिलाड़ी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) साई (भारतीय खेल प्राधिकरण) में बुधवार को सम्मान समारोह हुआ। यहां 26 अक्तूबर से 2 नवंबर तक कोलोराडो, यूएसए में आयोजित अंडर-19 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेने वाले भारतीय बॉक्सरों को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम समर्पण, अनुशासन व खेल में असाधारण उपलब्धियों का उत्सव था।

विज्ञापन


बुधवार को संस्थान के कोच, अधिकारियों व साथी खिलाड़ियों ने एथलीटों का स्वागत किया। समारोह में पदक विजेताओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करने के साथ ही प्रतिभागियों की कड़ी मेहनत को भी मान्यता दी गई, जिन्होंने विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। यह कार्यक्रम एनसीओई रोहतक में प्रशिक्षण ले रहे भविष्य के बॉक्सरों को प्रेरित करने का एक अवसर था।

समारोह में विशिष्ट अतिथि मुख्य कोच अमनप्रीत कौर, अंडर-19 भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम व एनसीओई रोहतक, ब्लास फर्नांडीस द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त, धर्मेंद्र यादव अर्जुन पुरस्कार प्राप्त, अनिल मलिक कोच एनसीओई रोहतक ने एथलीटों की दृढ़ संकल्प व सफलता की सराहना की। चैंपियनों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पदक व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन




साई एनसीओई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन के ने कहा कि सरकार युवा एथलीटों को पोषित करने व समर्थन करने की निरंतर प्रतिबद्ध है। हमारे बॉक्सरों की अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियनशिप में सफलता, एनसीओई रोहतक में दिए गए मजबूत प्रशिक्षण कार्यक्रमों व आधुनिक सुविधाओं का परिणाम है।
विज्ञापन


पदक विजेता बॉक्सरों की सूची
1. कृष पाल - 55 किग्रा (कांस्य)
2. सुमित। - 70 किग्रा (कांस्य)
3. लक्ष्य राठी - 90+ किग्रा (कांस्य)
4. यशवर्धन सिंह - 65 किग्रा (भागीदारी)

युवा महिलाओं के कुल पदक
1. पार्थवी ग्रेवाल- 65 किग्रा (स्वर्ण)
2. वंशिका गोस्वामी - 80+ किग्रा (स्वर्ण)
3. चंचल चौधरी - 48 किग्रा (रजत)
4. निशा - 51 किग्रा (रजत)
5. विनी - 60 किग्रा (रजत)
6. आकांक्षा फलसवाल- 70 किग्रा (रजत)
7. कृतिका वासन- 80 किग्रा (रजत)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें