रोहतक। हिसार के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में 3 अप्रैल से शुरू होने वाले तीन दिवसीय साहित्योत्सव अक्षरम् में दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (सुपवा) के 140 छात्र-छात्राएं करेंगे। इनमें से 26 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल वीरवार सुबह ही जीजेयू हिसार के लिए रवाना हो गया। कुलपति डॉ. अमित आर्य ने कहा कि पूरे आयोजन को सफल बनाने में हमारी अहम जिम्मेदारी है।
फैशन शो व पुरस्कृत फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग
साहित्योत्सव में डिजाइन, विजुअल आर्ट्स, आर्किटेक्चर व एफटीवी विभाग के विद्यार्थी आर्ट एग्जीबिशन, डिजाइन विभाग के छात्र-छात्राएं भारतीय परिधान पर आधारित फैशन शो और फिल्म एवं टेलीविजन डिपार्टमेंट ने विद्यार्थी नाटक प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के बैंड और हरियाणवी डांस की प्रस्तुुुुति के अलावा उनके द्वारा बनाई गई अवार्ड विनिंग फिल्मों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी।