फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134-ए : 12 केंद्रों पर 2692 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा के लिए पांच दिसंबर को लिखित परीक्षा होगी। नियम 134 ए के तहत दो हजार छह सौ बानवे 2692 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनके लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मौलिक शिक्षा महानिदेशक की ओर से जारी पत्र के तहत सभी जिला शिक्षा एवं मौलिक शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा की तैयारी के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

नियम 134ए के तहत प्रवेश परीक्षा के लिए विद्यार्थियों का इंतजार समाप्त हो गया है। नए शैक्षणिक सत्र के लगभग आधा बीत जाने के बाद अब शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा का निर्देश जारी किया है। जिले में 12 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से सात केंद्र रोहतक में, तीन सांपला, एक कलानौर, एक महम व एक लाखनमाजरा में बनाया गया है। परीक्षा दोपहर 12 से तीन बजे तक होगी। इसके लिए शिक्षकों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। परीक्षा पर नजर रखने के लिए भी टीम गठित कर दी गई है।
बच्चों के हक की उठाई आवाज
समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में निशुल्क पढ़ने का अधिकार है। शिक्षा अधिनियम में इसके लिए शुरू में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखना अनिवार्य था। अब यह संख्या घटाकर 10 प्रतिशत कर दी गई है। इन सीटों पर भी निजी स्कूल संचालक बच्चों को प्रवेश देने से बच रहे हैं। इनके हक के लिए संगठन ने आवाज उठाते हुए हाईकोर्ट में अपील की थी। इसके बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई और परीक्षा का समय जारी किया है। हालांकि यह प्रक्रिया काफी देरी से चल रही है, मगर विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सत्यवीर सिंह हुड्डा, अध्यक्ष, दो जमा पांच मुद्दे जन आंदोलन।
वर्जन
नियम 134ए की परीक्षा का दिन निदेशालय ने जारी कर दिया है। इसके तहत 5 दिसंबर को परीक्षा कराई जाएगी। इसकी तैयारी कर ली गई है। परीक्षा तीन घंटे की रहेगी।
- सुनीता पंवार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
ये बनाए परीक्षा केंद्र
परीक्षा केंद्र कक्षा संख्या
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन 2 279
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार रोड 3 278
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधी नगर 4 249
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधी नगर 5 224
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी रोड 6 व 7 392
राजकीय मिडिल स्कूल सेक्टर 2,3,4 रोहतक 8 170
सैनी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 9 115
राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयय कलानौर 2 से9 317
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांपला 2 से 5 164
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांपला 7 से 9 106
एचडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी महम 2 से 9 164
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाखन माजरा 2 से 9 234
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें