फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख हड़पने का आरोपी बिल्डर गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने कलानौर में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोप है कि उसने पैसे लेने के बावजूद तय समय सीमा में मकान बनाकर नहीं दिए। शुक्रवार को आरोपी बिल्डर जसबीर को अदालत में पेश किया, जहां से तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

एएसपी महम हेमेंद्र मीणा ने बताया कि सैंपल गांव निवासी कृष्ण ने 17 सितंबर को शिकायत दी थी कि एक निजी बिल्डर ने निगाना बाईपास पर एक बिल्डर्स एवं कंस्ट्रक्शन कंपनी खोली थी। आरोपी ने 82 गज के 14 मकानों को 10-10 लाख रुपये में सात माह के अंदर तैयार करके देने का वादा किया था। इसके लिए पंजीकरण के नाम पर प्रति व्यक्ति 5100 रुपये व लागत राशि का 25 प्रतिशत ढाई लाख रुपये एडवांस व रजिस्ट्री के नाम पर एक-एक लाख रुपये लिए थे। आरोपी लाखों की धोखाधड़ी करके फरार हो गया। करीब 15 लोगों से 50 लाख रुपये हड़पे गए। पुलिस ने वीरवार को जसबीर निवासी पटेल नगर हिसार व हाल में किरायेदार तुगलकाबाद, दिल्ली को नोएडा (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी फरार होकर अलग-अलग ठिकानों पर रहा है। आरोपी कुछ समय नेपाल में भी छिपकर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें