फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना गाइड लाइन के उल्लंघन पर आरटीए ने 10 वाहन जब्त किए

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रोडवेज, आरटीए और पुलिस विभाग ने कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के लिए शनिवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। आरटीए की टीम ने बिना मास्क चालक-कंडक्टर और क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाने पर एक निजी बस समेत 10 वाहनों को जब्त किया। रोडवेज कर्मियों ने बस स्टैंड पर सघन चेकिंग की वहीं पुलिस ने बिना मास्क वालों के चालान काटे।
विज्ञापन

शनिवार को बस स्टैंड के बाहर संयुक्त रूप से कोरोना गाइड लाइन को लेकर सख्ती से अभियान चलाया गया। आरटीए के मोटर व्हीकल ऑफिसर इंस्पेक्टर लायकराम की टीम ने कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करके सवारियों को ढोने वाले वाहनों पर कार्रवाई की। एक बस में क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठी थी, जिनमें से अधिकांश मास्क नहीं लगाए थे। चालक-परिचालक भी मास्क नहीं पहने थे, जिस पर आरटीए टीम ने बस को जब्त करके बस स्टैंड की कर्मशाला में खड़ा करवा लिया। इसके बाद करीब नौ और चौपहिया वाहनों को कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर जब्त किया गया। रोहतक डिपो की टीमों ने बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों के टीकाकरण के मैसेज देखे। जिनको टीका नहीं लगा था, उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया। वहीं, पुलिस टीम ने बिना मास्क लोगों के चालान काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें