फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फाइनेंसर के घर से 8 लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सदर थाना क्षेत्र के सांघी गांव निवासी फाइनेंसर के घर का शुक्रवार को ताला ताेड़कर चोर 8 लाख रुपये चुराकर ले गए। पीड़ित विशाल उर्फ साहिल ने पुलिस को बताया कि वह चंडीगढ़ में बतौर निजी फाइनेंसर का काम करता है। उन्हें दिल्ली से एक व्यक्ति की फॉर्च्यूनर कार खरीदनी थी। इसके लिए 13.50 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर चुका और 8 लाख रुपये नकद लेकर कार लेकर आनी थी।
विज्ञापन

12 मई को वह अपने गांव सांघी आए और 16 को किसी काम से बाहर जाना पड़ा। उस दिन उनकी मां भी स्कूल में ड्यूटी पर चली गईं और वापस आई तो देखा कि मकान के ताले टूटे पड़े हैं। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें