फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू के प्राध्यापक डाॅ. कुलताज सिंह से होगी 18 लाख की रिकवरी

Tue, 01 Jul 2025 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यकारी परिषद की बैठक को संबो​धित करते कुलपति प्रो. रा
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) कार्यकारी परिषद की सोमवार को हुई बैठक में शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डाॅ. कुलताज की पीएचडी की डिग्री वापस लेने व समिति की सिफारिशों के अनुसार वित्तीय लाभ की वसूली करने का निर्णय लिया गया। वित्त विभाग के मूल्यांकन के अनुसार प्राध्यापक से लगभग 18 लाख रुपये की रिकवरी की जाएगी। बैठक में 35 मुद्दों पर भी मंथन हुआ। कुलसचिव डाॅ. कृष्णकांत ने बैठक में एजेंडा प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यकारी परिषद की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने एजेंडा की सुनवाई की। एमडीयू की इंटरनल कंप्लेंट कमेटी की अनुशंसा पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने जीरो टॉलरेंस नीति सख्ती से लागू करने पर जाेर दिया गया। बैठक में रखे गए 35 मुद्दे विचार-विमर्श के बाद पास किए गए।
संस्थान में लगातार अनुपस्थित रहने पर प्राध्यापक डाॅ. अपर्णा भारद्वाज निलंबित
कार्यकारी परिषद के अन्य निर्णयों में शिक्षण, प्रशासनिक व विकास संबंधी विषय शामिल रहे। इनका उद्देश्य विश्वविद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ाना है। बैठक में इमसॉर निदेशक की अनुशंसा पर कक्षा एवं संस्थान में लगातार अनुपस्थित रहने के चलते प्राध्यापक डाॅ. अपर्णा भारद्वाज को निलंबित करने व नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन



एमडीयू में आचार्य चाणक्य चेयर की होगी स्थापना
बैठक में भारतीय ज्ञान परंपरा और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय में आचार्य चाणक्य चेयर की स्थापना करने का निर्णय लिया गया। यह चेयर आचार्य चाणक्य की ओर से प्रतिपादित शासन, अर्थव्यवस्था और नैतिकता के प्राचीन भारतीय सिद्धांत के अनुसंधान और प्रसार पर ध्यान केंद्रित करेगी।
कार्यकारी परिषद ने बैठक में शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मियों के समर्पण और वर्षों की सेवा को मान्यता देते हुए 16 शिक्षकों एवं 27 गैर शिक्षक कर्मियों की नियमानुसार पदोन्नतियों को मंजूरी प्रदान की गई। इसके अलावा इस बैठक में यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों की फीस में जरूरतमंद और मेरिट होल्डर विद्यार्थियों को छूट देने समेत अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें