रोहतक। पूर्वोत्तर रेलवे के शिमलगुड़ी-नामति अली स्टेशनों के बीच शिमलगुड़ी यार्ड में जलभराव के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इसके चलते रोहतक से होकर गुजरने वाली अवध असम एक्सप्रेस का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस 28 से 30 जुलाई तक डिब्रूगढ़ से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग डिब्रूगढ़-नॉर्थ लखीमपुर-रंगापाड़ा नॉर्थ-रंगिया-नलबाड़ी होकर संचालित होगी।
वहीं लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस 25 से 27 जुलाई तक लालगढ़ से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग रंगिया-रंगापाड़ा नॉर्थ-नॉर्थ लखीमपुर-डिब्रूगढ़ होकर संचालित होगी।