फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राज्यस्तरीय स्कूली बास्केटबॉल स्पर्धा में रोहतक की अंडर-14 लड़कों की टीम ने पाया दूसरा स्थान

विज्ञापन
38 भिवानी में हुई राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में रोहतक की विजेता टीम को सम्मानित करते
विज्ञापन
रोहतक। राज्यस्तरीय स्कूली बास्केटबॉल स्पर्धा में रोहतक की अंडर-14 लड़कों की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 लड़कों के वर्ग में रोहतक की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया जबकि अंडर-17 लड़कों की टीम ने लगातार जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया है।
विज्ञापन

भिवानी व झज्जर में राज्य स्तरीय बास्केटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक, लॉन टेनिस व स्विमिंग स्पर्धा में रोहतक जिले के खिलाड़ियों ने 24 से 26 सितंबर तक खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मीडिया संयोजक डॉ. जनक राज ने बताया कि प्रतियोगिता की तीसरे दिन भिवानी में हुई राज्य स्तरीय एथलेटिक मुकाबलों में रोहतक के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। लड़कों की अंडर-17 रिले रेस में टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया व अंडर-19 रिले रेस में टीम ने द्वितीय स्थान पाया। वहीं, लड़कों की अंडर-19 हैमर थ्रो स्पर्धा में तृतीय स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि भिवानी में क्रिकेट मुकाबलों में रोहतक की टीमों में अंडर-14 टीम को द्वितीय स्थान व अंडर-19 लड़कों की टीम को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

झज्जर में हुई राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में अंडर 19 में लड़कियों टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बहादुरगढ़ में हुई राज्य स्तरीय स्कूली स्विमिंग के अंडर-14 लड़के वर्ग में दक्ष लाकड़ा ने 50 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण पदक जीता। अंडर-17 लड़के वर्ग में सोनित ने 200 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-17 में ही इशांत ने स्वर्ण पदक जीता।
अंडर-19 में आदिश अहलावत ने 50 मीटर बटरफ्लाई में कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह, जिला सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल), एईईओ राकेश सिवाच व खेल प्रशिक्षकों ने विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें