फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 10 किमी मैराथन में रोहतक के शुभम तीसरे स्थान पर रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 04 से 09 तक
विज्ञापन


अरविन्द तक्षक

नारनौल। नशामुक्त हरियाणा के तहत शहर में आयोजित 10 किलोमीटर की हाफ मैराथन में सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। गांव भूषण शोभापुर के मोहित यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रेटर नोएडा के गौरव द्वितीय और रोहतक के शुभम तृतीय स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

सभी खिलाड़ी शनिवार को ही नारनौल पहुंच गए थे। महिला और पुरुष वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को क्रमश: एक लाख, 50 हजार और 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला वर्ग में एक खिलाड़ी सोनिका भी शामिल थीं जो रेलवे विभाग, हैदराबाद में अपनी सेवाएं दे रही हैं। वह वहां से मैराथन में भाग लेने नारनौल पहुंची थीं। तीसरे स्थान पर रहे शुभम ने बताया कि वह पहले भी कई मैराथन दौड़ में हिस्सा लेकर पदक जीत चुके हैं। वह करीब आठ साल से प्रैक्टिस कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें